अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल से सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के डगमरा सीमा चौकी द्वारा गुरुवार को पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
28 दिसंबर सशस्त्र सीमा बल 9वी वाहिनी बलरामपुर द्वारा सीमा चौकी डगमरा के माधवपुर एवं सेमरहाना गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिकंदर मणि झा राज्य सरकार (उत्तर- प्रदेश ) लक्ष्मणपुर की निगरानी में 71 लाभार्थियों के 172 पशुओं का इलाज किया गया। इस शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई तथा पशुओं की सही देख - रेख करने के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरकारी पशु चिकित्सालय लक्ष्मणपुर के चिकित्सा कर्मचारी राजेश कुमार व नौवी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पशु चिकित्सालय विभाग के अधिकारी, जवान एवं ग्राम के नागरिक मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ