Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR..कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ - भाजपा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शनिवार को झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर मिले अकूत संपत्ति व रुपए को कांग्रेस पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह व विधायक सदर पलटू राम के नेतृत्व में तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और धरना प्रदर्शन करते हुए वीर विनय चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया ।


9 दिसंबर को कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास से लगभग 300 करोड़ काला धन मिलने पर भाजपाइयों ने वीर विनय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। अटल भवन कार्यालय से वीर विनय चौराहे तक जुलूस निकाल कर कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार डा. अनुपम शुक्ला को सौंपा। विरोध प्रदर्शन में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पास मिले काले धन के रूप में लगभग 300 करोड़ रुपए व जेवरात भरे बैग भ्रष्टाचार की निशानी है। पीएम मोदी का संकल्प भ्रष्टाचारियों पर चाबुक चलाना है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करना मोदी की गारंटी है। कहा कि झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग की छापेमारी में कई करोड़ रुपए सांसद के घर से बरामद हुए हैं। कांग्रेस के मुखिया भ्रष्टाचारियों के साथ हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों का साथ देकर देश को खोखला करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस सांसद के घर से बरामद हुए काले धन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी के चुप्पी साधने से यह प्रतीत होता है कि वे भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रहे हैं। घमंडिया गठबंधन भारत की अर्थ व्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस, आप, टीएमसी सहित एनटी एलायंस के दल आदि भ्रष्टाचार का पर्याय बन रहे हैं। देश की जनता पीएम मोदी पर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। जनता भी जान चुकी है कि कौन भ्रष्टाचारियों के साथ है और कौन देश के साथ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, अवधेश त्रिपाठी, माधुरी सिंह त्रिपाठी, सौरभ रतन पाण्डेय, महेश शुक्ला बच्चा, अंशुमान शुक्ल, सौरभ रतन पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुनीता मिश्रा, मंजू तिवारी, साधना पाण्डेय, संजय शुक्ल, नंदलाल तिवारी, विनोद गिरी, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, मनोज साहू, झूमा सिंह, गौरव मिश्रा, राजेश प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, जयंत सिंह धर्मू, अक्षय शुक्ल, मनीष तिवारी, शैलेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे