Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार तथा योजनाओं का गांव स्तर पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा में शनिवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने सम्मिलित होकर केंद्र तथा राज सरकार की योजनाओं की जानकारी मौजूद लोगों को दी ।


30 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के कार्यक्रम में तुलसीपुर के विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कन्हरा लैबुड्डी एवं विकास खण्ड हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत धर्मपुर में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सम्मिलित हुए । उन्होंने ग्रामवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का वीडियो देखा । विधायक ने केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें तथा अपने पात्रता के अनुसार उन योजनों का लाभ प्राप्त करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे