तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई | CRIME JUNCTION तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे भाजपाई



अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: मध्यप्रदेश तथा राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत की खुशी रविवार को यहां लालगंज में भी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चहक उठी। तीन राज्यों में पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई  नेतृत्व को शेहरा देते दिखे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियॉ  साझा किया। कार्यक्रम के  दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी करने में कार्यकर्ता मगन दिखे। इस मौके पर भाजपा नेता ओम प्रकाश तिवारी झुन्ना , जिला मंत्री अजय वर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, अनिल शुक्ला, राजेश मिश्र, प्रेम शंकर, नवीन सिंह आदि रहे। वही सांगीपुर क्षेत्र में भी भाजपा की तीन राज्यों में जीत को लेकर कार्यकर्ता खुश दिखे। भाजपा नेता केके सिंह , विनोद मिश्र, सूबेदार सिंह, डॉ0 काशीधर दुबे आदि ने इस जीत को भाजपा के सबके साथ व सबके  विकास की जीत बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे