Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा मे बीएससी की परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा,मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत



कमलेश

खमरिया खीरी:धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में कोहरे में तेजगति ने एक भाई बहन को असमय काल के गाल में भेज दिया। जहां धौरहरा-सिसैया मार्ग पर बबुरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार होकर बीएससी की परीक्षा देने चौधरी बेंचेलाल महाविद्यालय रसूलपुर जा रहे भाई बहन को रौद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के बबुरी मोड़ पर सिसैया की तरफ से आ रहे तेजगति ट्रक ने बाइक सवार कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी पंकज मौर्या( 22) पुत्र धर्मेन्द्र मौर्या और उसकी बहन सुषमा मौर्या (20) को रौद दिया,जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान पिता धर्मेन्द्र मौर्या ने बताया कि दोनों भाई बहन बीएससी की परीक्षा देने चौधरी बेचे लाल महाविद्यालय रसूलपुर जा रहे थे। वही घटना की सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। वही अचानक घटित हुई घटना में भाई बहन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मची हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे