Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:सरयू महाविद्यालय में चला मतदाता जागरूकता अभियान



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज, गोंडा। शुक्रवार को नगर के सरयू डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान  चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली मे छात्र-छात्राओ द्वारा स्लोगन बोले गये। रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए सकरौरा ग्रामीण के विभिन्न मजरों पर गई और ग्रामीणों को जागरूक किया। महाविद्यालय मे उपस्थित छात्र-छात्राओं को तथा समस्त स्टाफ को फार्म 6 से अवगत कराया गया। तथा फॉर्म भरकर नये मतदाता बनने की प्रक्रिया बताते हुए भरे गए फार्म को जमा किया गया। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन मिश्रा, विजय यादव, अजय सिंह, मार्शल स्टालिन, त्रिपुरारी दुबे, जगन्नाथ तिवारी, रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ शैलेंद्र बहादुर सिंह, विनोद पाण्डेय, बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे