Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समारोह पूर्वक मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस



बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। झंडे को सलामी देने, झंडा गान और राष्ट्रगान ध्वज वंदन से समारोह का आगाज हुआ।

     स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन पर एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल, सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष पांडेय, अल्पसंख्यक के वसीम सिद्दीकी, ओपी शर्मा, जिला महासचीव रघुपति त्रिपाठी, जितेन्द्र तिवारी, अरविन्द शुक्ला, अर्जुन वर्मा, दिल्ली युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अनुराग ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र श्रीवास्तव, एनएसयूआई के जर्निल हयात ने पार्टी की नीतियों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कमर रजा, अशोक कुमार सिंह, जीतेश शर्मा, सल्लन खान, राजू लोदी, मुन्ना सहारा, विकास पांडेय, फिरोज अहमद, चंद्र प्रकाश पांडेय, नवेद आलम सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थिति रहे। अंत में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र द्वारा सभी का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण कर पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देते हुए जनपद में कांग्रेस को पुनः स्थापित करने की शपथ दिलाई गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे