📢 ब्रेकिंग: गोण्डा में हत्या का मामला | पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेल्हा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी द्वारा प्रकृति सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए पृथ्वी गंज के पास स्थित ऋषि कुटीर के प्रमुख पं.मानस राज ऋषि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार निर्झर प्रतापगढ़ी ने संयुक्त रूप अंगवस्त्रम् एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान मिलने से पर्यावरण सेना के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं खुशी है।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा।अपनी हरित जीवन शैली अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को दोनों को दुरुस्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि जलवायु समस्या से मुक्ति के लिए पेड़ लगाने के साथ ही हमें हरे पेड़ों और जंगलों को विकास के नाम पर कटने से बचाना होगा,तभी हम धरती पर पीढ़ियों के लिए जीवन को बचा पाएंगे।इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,मनीष पांडेय एवं सपना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

🗳 आपकी राय: क्या यह कार्रवाई सही रही?
हां नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे