Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़ सगरा सुंदरपुर बाजार में उद्योग व्यापार  प्रतिनिध मंडल के कोषाध्याय सर्वेश जयसवाल द्वारा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन संगठन के पदाधिकारियों व लघु व्यापारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का उनके दायित्व के अनुसार उनका व्यापारी हित में योगदान व सहयोग पर चर्चा करना था इस मौके पर पदाधिकारियों ने  व्यापारियों को प्रमाणपत्र  वितरित करने की बात की व्यापारियों ने अपने हक के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह  ने  कहा कि किसी भी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह अपनी समस्या संगठन से बताए, उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। संगठन हर छोटे-बड़े व्यापारी के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा।महामंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है और संगठन इस पर लगातार कार्य करता रहा है। मीडिया प्रभारी समाजसेवी संजय शुक्ला ने कहा कि संगठन सामाजिक रूप के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी मजबूत है और किसी भी तरह की समस्या यदि आती है उससे निपटने के लिए संगठन हर रूप से तैयार रहता है। बैठक में व्यापारियों की समस्या एवं संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें बैठक में व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला की ओर से लिट्टी चोखा भोज का कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि,श्याम जी जायसवाल व्यापार मंडल के संरक्षक कृपा शंकर जायसवाल अब्दुल शहीद विक्कू कप्तान शुक्ला, उपाध्यक्ष याहिया खान, संतोष जायसवाल, रवि जायसवाल, मंत्री अजय  अग्रहरि, कौशलेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र विश्वकर्मा, समीर चंद सोनी,संजय मोदनवाल सूरज जायसवाल, गोविंद मोदनवाल, राजेश वर्मा भूपेंद्र पटेल, प्रतिष्ठित व्यापारी इंद्रजीत सरदार देवेश त्रिपाठी, नईम अहमद, सुजीत सोनी, मोहम्मद अतीक, प्रहलाद मोदनवाल, अंकित शुक्ला, डॉ नवरत्न विश्वास,अजीत मिश्रा, विजय मोदनवाल, अंकित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे