Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घूंघट तले नई नवेली दुल्हन चबाती है गुटखा, परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा मामला, नही बनी बात, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



डेस्क:गुटखा खाते हुए आपने बहुतों को देखा होगा, आपने लड़कों ही नहीं लड़कियों को भी पान मसाला गुटखा खाते हुए देखा होगा। लेकिन यहां गुटखा खाने की वजह से किसी का बसा बसाया घर उजड़ने के कगार पर पहुंच गया है। गुटखा खाने की वजह से जब विवाहिता का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया, तब उसने पति पर गंभीर आरोप लगा डाला।

मामला उत्तर प्रदेश के ताज की नगरी आगरा से जुड़ा हुआ है। जहां पुलिस परामर्श केंद्र में यह अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। शिकायत सुनने के बाद सलाहकार भी भौच्चकी रह गए। मिली जानकारी के मुताबिक शादी से पूर्व एक युवती को गुटखा खाने की आदत थी। शादी होने के बाद भी वह अपने गुटखा खाने के आदत में बदलाव नहीं कर पाई। अब नई नवेली दुल्हन घूंघट के तले गुटखा खाने लगी। जिसके बाद परिवार वालों ने एतराज जताया, लेकिन दुल्हन के आदतों में कोई बदलाव न हुआ। जिसके बाद बात इस हद तक आ पहुंची कि मामला पुलिस परामर्श केंद्र तक आ पहुंचा। पति अपने बीवी से गुटखा के वजह से अब तलाक चाहता है। वही महिला ने भी पति पर गैर प्रांत में पति पर नाजायज संबंध का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला 

कुछ दिन पूर्व आगरा जनपद के शाहगंज के रहने वाले एक युवक का विवाह छत्ता थाना अंतर्गत रहने वाली एक युवती से विवाह हुआ था। शादी से पूर्व लड़की को गुटखा खाने की आदत थी। जो शादी के बाद ससुराल में भी बनी रही, ससुराल में नई नवेली दुल्हन घूंघट तले भी गुटखा खा कर इधर उधर थूकती रहती थी, जिससे ससुराल वालों को पता चल गया कि नई नवेली दुल्हन गुटखा खाने की शौकीन है। जिसके बाद अपने अपने तरीके से ससुराल वालों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन दुल्हन के आदतों में सुधार नहीं हुआ। गुटखा खाने के वजह से पति और बीवी में नोकझोक होने लगा, तब पति ने बीवी को उसके मायके भेज दिया। जिसके बाद मामला पुलिस परामर्श केंद्र पहुंचा।

दुल्हन ने पति पर लगाया आरोप

पति के ऊपर बीवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति जीविकोपार्जन के लिए गैर प्रांत गुजरात रहता है, जहां पति का अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध है। दुल्हन ने आरोप लगाते हुए यह भी दावा किया कि पति के मोबाइल में दूसरी महिलाओं के फोन नंबर भी मौजूद है, जिसे उसने स्वयं देखा है, उसका पति उन लड़कियों से फोन पर बात भी करता है। बीवी का आरोप है कि उन्ही अवैध संबंधों के खातिर उसका पति उसे छोड़ देना चाहता है।

 काउंसलर के पटल पर है मामला

इस बाबत परिवार परामर्श केंद्र के सलाहकार डॉ• अमित गौड़ ने कहा कि गुटखा खाने के कारण से एक दंपती का रिश्ता टूटने के स्थित में आ पहुंचा है। बीवी गुटखा खाने की शौकीन है, जबकि पति चाहता है कि उसकी बीवी गुटखा न खाए, हर तरह से समझाने बुझाने पर भी अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, दोनों को फिर बुलाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे