Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:धूमधाम से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। विकासखण्ड रामपुर संग्रामगढ़ के आनन्द नगर तिराहे पर आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व गुरूवार को श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। लोक मंगल के निमित्त निकाली गयी कलश यात्रा रामपुर बावली, पूरे चिरंजीव, बटौली, पूरे हृदय, शुकुलपुर, अनेहरा, रामपुर चौराहा होते हुए वापस पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता किया। कथा के संयोजक आचार्य धीरेन्द्र ने बताया कि जन कल्याण के निमित्त भगवान श्रीराम की कथा गुरूवार से आगामी पांच जनवरी तक होगी। जिसमें अर्न्तराष्ट्रीय कथाव्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य सूरज शास्त्री श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा सुनाएंगे। कलश शोभा यात्रा में आद्या प्रसाद मिश्र, जितेन्द्र शुक्ल, अम्बुज तिवारी, धर्मेन्द्र चौबे, राजू पाण्डेय, मोनू तिवारी, हितेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे