Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: संचालन टोली के साथ दीपावली की तैयारी



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के दत्तनगर में बुधवार को संघ की समन्वय बैठक में संचालन टोली के साथ दीपावली मनाने की योजना बनाई गयी।दत्तनगर में संघ की समन्वय बैठक आयोजित की गयी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत वितरण के लिए संचालन टोली बनाई गयी। इस मौके पर संघ के नगर प्रचारक विकल्प द्वारा लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव का क्षण है। 500 वर्षो की लड़ाई के बाद अब ऐसा समय आया है जब भगवान श्रीराम भव्य भवन में विराजित होंगे। पूजित अक्षत हर घर वितरित हो। यह मंदिर हर व्यक्ति के आराध्य का मंदिर है। पूरे विश्व में 22 जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। विहिप जिला सह मंत्री रामशंकर शर्मा ने अक्षत वितरण के लिए तीन लोगों की संचालन टोली बनाई। उन्होंने सभी मजरों में टोली निर्माण के लिए भी कहा गांव गांव में लोग धार्मिक स्थलों  पर आरती, भंडारा, भजन, कीर्तन आदि कार्यक्रम करें। 14 वर्षो बाद भगवान राम अयोध्या वापस आये तो दीपावली मनाई गयी। अब 22 जनवरी को भी दीपावली मनाकर उत्सव मनाएं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्र, अंशुमान सिंह, प्रमोद सिंह, रामदेव यादव,ओम प्रकाश दूबे, अभिमन्यु सिंह,रामसूरत विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, मंजीत सिंह, कृष्ण देव दूबे, रोशन सिंह, पृथ्वीराज सिंह आदि लोगो उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे