Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज में हुए किशोर के हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार



पं बीके तिवारी 

गोंडा। अक्टूबर माह में थाना मोतीगंज क्षेत्र अन्तर्गत नाऊपुरवा गांव के सिवान में हमीदुल्ला के खेत के मेढ पर पानी किनारे एक 11 वर्षीय लड़के का शव प्राप्त हुआ था। सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा डाॅग स्क्वायड एवं फाॅरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गयी थी, तथा मृतक की मां जयदेवी पत्नी जगन्नाथ यादव ग्राम बेलांवा यादव पुरवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना मोतीगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। लेकिन दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ था। मामले में एक एस ओ को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। फिर भी घटना का अनावरण नहीं हो सका था। जिससे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटना अनावरण हेतु सर्विलांस टीम के साथ एसओजी प्रभारी तथा थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह को सख्त निर्देश के बाद बुधवार को थाना अध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह के साथ अन्य पुलिस टीमों ने घटना में शामिल राम ललन यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी वेलांवा अहिरन पुरवा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बताया गया कि पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ वर्ष 2021 में अभियुक्त राम ललन यादव के विरुद्ध मृतक के पिता जगन्नाथ पुत्र रामसेवक ने मुकदमा लिखवाया था।जिसमें अभियुक्त द्वारा सुलह हेतु काफी दबाब बनाया गया। लेकिन जगन्नाथ द्वारा मुकदमे में सुलह नहीं किया गया था। जगन्नाथ का लड़का हमेशा अभियुक्त को देखकर चिढाया करता था। जिससे अभियुक्त को काफी आत्मग्लानि और बेज्जती महसूस होती थी। इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा जगन्नाथ के लड़के को दिनांक 19.10.2023 को तालाब में मछली देखने का लालच देकर तालाब के किनारे लगे सरपत के पास पहुंचकर अरुण का गला पकड़ कर पानी में पटक कर हत्या कर दी थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे