Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने दिखाया दमखम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। कस्बा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में दो दिवसीय खेल महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। स्कूल के बच्चों ने पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबडडी, गोला फेंक व भाला फंेक आदि प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास को मजबूती मिला करती है। विद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचंद्र मिश्र, रीमा मिश्रा, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रारम्भ में प्रतिभागी बच्चों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इधर रॉयल इण्टरनेशनल स्कूल शाहपुर नौबस्ता में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने दौड़, ऊंची कूद, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि आश्रम पद्धति इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य लाल प्रसाद चौरसिया व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मृत्युंजय शुक्ल तथा चतुरेन्द्र सिंह रहे। एक सौ पचास मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कीर्तमान सिंह प्रथम व जूनियर बालक वर्ग में अथर्व पटेल प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग में आराध्या यादव प्रथम रहीं। रस्सी दौड़ में खुशी यादव, मार्बल स्पून रेस में वेद मिश्र ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य दीपा सिंह ने अतिथियों का स्वागत व आभार जताया। संचालन सूरज पाण्डेय व रामअवध ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुरेश शुक्ल, भारती यादव, मंजू मिश्र, अभिमन्यु, शक्ति सिंह, रिषभ सिंह, निशा सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे