Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के श्रीबालाजी पंचायती मंदिर पहुंचा अयोध्या से पूजित अक्षत कलश



गोंडा:गुरुवार को श्री अयोध्या धाम से पूजित अक्षत कलश मनकापुर के श्री बालाजी पंचायती मंदिर पहुंचा, जिसका लोगों ने जमकर स्वागत किया। जहां से भाजपा कार्यकर्ताओं व आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ नगर वासियों ने संयुक्त रूप से शोभा यात्रा निकाला।

बता दें कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। अयोध्या से पूजित अक्षत कलश श्रीबालाजी पंचायती मंदिर पहुंचा। जहां पूजित अक्षत कलश का लोगों ने स्वागत किया। नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई।



इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री,बाबू लाल शास्त्री,मनकापुर राजा कोट प्रबंधक हरीश पांडेय,चेयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बब्लू,सभासद वैभव सिंह, श्रीराम सिंह, कमलेश पांडेय, पवन चौधरी, श्रवण कुमार शुक्ल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पंडित राम हौसला शर्मा, जुगनू पटवा, संतोष कसौधन उर्फ बडकन, संजय गुप्ता, प्रेम चंद चौहान, आनंद सिंह, राम चन्द्र गुप्ता, त्रिभुवन गुप्ता, राकेश सिंह, दद्दन तिवारी, मोहित, कोमल, विकल्प सहित संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली।



शोभायात्रा नगर के राजेन्द्र नगर से लोहिया बाजार, चौक बाजार, जवाहर नगर, राजा पेट्रोल पंप से स्टेशन चौराहा होते हुए शास्त्री नगर, गांधी नगर, आजाद नगर, पटेल नगर, उतरौला रोड, गायत्री नगर, रफीनगर से होते हुए वापस श्री बालाजी पंचायती मंदिर पहुंची।विहिप जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि पूजित अक्षत 31 दिसंबर को प्रखंड व खंड के कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा, जो विभिन्न टोलियों के माध्यम से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर वितरित करेंगे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे