वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का 10वॉ स्थापना समारोह आज नगर के सांई मैरेज हाल में सोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय सचिव राणा सूबेदार सिंह चौहान राज भवन मेढ़ावा तथा विशिष्ट तिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, अध्यक्ष राम लखन सिंह, संरक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह, समाज सेवी रोशन लाल ऊमरैश्य ने मर्यादा पुररूषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी एवं राणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के संरक्षक नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की स्थापना 15 जनवरी 2015 को हुई थी। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह (पूर्व डीजीपी) उत्तर प्रदेश है। कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरदोई गंगा सिंह चौहान है। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत आटोमोबाइल्स अयोध्या है। जिलाध्यक्ष राम लखन सिंह एवं महासचिव श्याम नारायण सिंह है। कोषाध्यक्ष विनय सिंह (प्रीमियक मैरिज हाल प्रबन्धक), राष्ट्रीय सचिव राणा सूबेदार सिंह चौहान (राजभवन मेढ़ावा) है। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के गठन का उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है। इस कड़ी में संगठन के गठन से सवर्ण आयोग का गठन, एसएसी एसटी एक्ट को समाप्त करना, आरक्षण नीति की समीक्षा, आरक्षण को धर्म जाति वर्ग के आधार पर न करके आर्थिक आधार पर किया जाये, प्रमोशन में आरक्षण को समाप्त किया जाये की मांग सरकार के समक्ष रखी है। संगठन की माग पर ईडब्ल्यू एस का 10 प्रतिशत आरक्षण सरकार ने प्रदान किया है। संगठन के अयोध्या में गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया गया है। मुख्यमंत्री ने वहां नगर निगम द्वारा सुन्दर पार्क भी बनवाया है।सौन्दर्यीकरण भी करवाया है। अभी दिल्ली में जंतर मंतर पर संगठन ने अपनी मांगों को समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 23 अक्टूबर को किया था। आज हम अपना 10वां स्थापना दिवस मना रहें है। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राणा सूबेदार सिंह, समाज सेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, रजन सिंह, राज बहादुर सिंह, डा0 विशाल सिंह तथा मीडिया बन्धुओं का संगठन की ओर से अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज संकल्प का दिन है। उन्होने कहा कि संगठन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। समारोह में मुख्य अतिथि राणा सूबेदार सिंह चौहान ने संगठन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने कहा कि क्षत्रिय जगत ही नहीं अपितु त्याग स्नेह भी समर्पण का सम्पूर्ण ग्रन्थ है। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के नगर अध्यक्ष पूर्व सहायक निदेशक सूचना आर0बी0 सिंह, महासचिव डीपी सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, विनोद सिंह, ए0के0 सिंह, आलोक सिंह राजावत आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अन्त में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राम लखन सिंह ने सभी अतिथियो एवं मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ