Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व 14 जनवरी को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा



ओपी तिवारी 

गोंडा :कर्नलगंज गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में खालसा पंथ संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को बङे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारों में विशेष अरदास के साथ कीर्तन दरबार सजाए जा रहे हैं, जिसमें शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया जा रहा है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से  गुरुद्वारा में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे प्रभात फेरी के साथ की जा रही है। जिसमें शनिवार को सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा ।

कार्यक्रम के तहत शबद गान का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बाहर से आए रागी जत्थे संगत को निहाल कर रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार हरजीत सिंह व सचिव जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि  14 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुरुद्वारा साहिब शाम 7:00 संपन्न होगी इस दौरान गुरमत विचार भी रखा जाएगा, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी के बारे में बताया जाएगा। सिख संगत सरबत के भले के लिए अरदास भी करेगी। गुरुद्वारा को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पालकी साहिब की भी सजावट की गई है। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

गुरुद्वारा साहिब में  अखंड पाठ साहिब से शुरू होगा पर्व

 नगर स्थित गुरुद्वारा में भी प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यहां सुबह अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद कीर्तन दीवान सजेगा, जिसमें बाहर से आए हुए रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे।   गुरुद्वारा कर्नलगंज ज्ञानी वीरेंद्र सिंह अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। कीर्तन दीवान की समाप्ति के बाद अटूट लंगर बरताया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव 14 ( जनवरी)  को गुरुद्वारा  में बड़े बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही है। तो वहीं प्रकाश पर्व पर 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पालकी साहिब की सजावट के साथ श्री राम मंदिर मॉडल के रथ को तैयार किया जा रहा है। तथा प्रकाश पर्व पर गतका पार्टी पंजाब, हसदा पाइप बैंड पटियाला, पंजाबी भांगड़ा कार्यक्रमों में प्रमुख आकर्षण का  केंद्र रहेगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कर्नलगंज के प्रमुख पदाधिकारी  हरविंदर सिंह सतनाम, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र सिंह अजमानी, कुलदीप सिंह ,डॉक्टर पुनीत सिंह, रमन सिंह बग्गा ,रमनदीप सिंह लवी, हरप्रीत सिंह, मनोहर सिंह छाबड़ा, जसबीर सिंह छाबड़ा , गुरमीत सिंह, अभिनव सिंह  मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे