Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यू.पी.जोड़ो यात्रा को लेकर ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का हुआ आयोजन



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़ :कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्त्वपूर्ण बैठक ज़िला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन में आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी एवं संचालन नगर  अध्यक्ष इरफान अली ने किया । अध्यक्षता कर रहे डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 20 दिसंबर 2023 को सहारनपुर से "परिवर्तन संकल्प यात्रा" जो कि "यू.पी.जोड़ो यात्रा" के नाम से चल रही है 04/01/2024 को लखनऊ पहुंच रही है लखनऊ में तीन दिन यात्रा चलकर 06/01/2024 को दिन में 2:00 बजे शहीद स्मारक पहुंच रही है जहां पर शहीदों को नमन किया जाएगा । यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय  के नेतृत्व में "यू.पी.जोड़ो यात्रा" के लखनऊ पहुंचने पर प्रतापगढ़ से भारी से भारी संख्या में कांग्रेसियों का एक जत्था रवाना होगा और लखनऊ बॉर्डर पर "यू.पी.जोड़ो यात्रा" का भव्य स्वागत किया जाएगा । संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष इरफान अली ने सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया कि "यू.पी.जोड़ो यात्रा" के स्वागत के संदर्भ में सभी अपने-अपने विचार रखें जिससे कि लखनऊ में प्रतापगढ़ की संख्या बल दिखाई दे।बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला,कार्यालय प्रभारी/कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कर्मचारी नेता मनोकानिका उपाध्याय, शिक्षक काशी नारायण मिश्रा, महासचिव आशुतोष तिवारी,कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, संजय, इश्तियाक,मोहम्मद जावेद, बेलाल अहमद,राम अवध यादव,सुभाष तिवारी,राम धन यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे