Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सब रजिस्ट्रार बनीं महिमा मिश्रा के घर पहुंचे अजय क्रांतिकारी,दी हरित बधाई



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2023 में सब रजिस्ट्रार के पद पर नवचयनित महिमा मिश्रा के घर पूरेईश्वरनाथ पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने पहुंचकर महिमा मिश्रा को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें हरित बधाई देते हुए उनके बेहतर और सुखमय भविष्य की कामना की।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा महिमा मिश्रा अन्य बेटियों के लिए उदाहरण हैं। जो अपने स्वयं के प्रयास से अपने घर परिवार और समाज की दिशा और दशा को बदलना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि महिमा मिश्रा ने अपने परिश्रम के बल पर सरकार के मिशन शक्ति अभियान को साकार किया है।उल्लेखनीय है कि महिमा मिश्रा की मां सीमा मिश्रा ने अपनी बेटियों को कामयाब बनाने हेतु जो संघर्ष किया है उसकी सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे