Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच: मनबढ चोरो के हौसले बुलंद, पीआरडी जवान के घर सेंध लगाकर लाखों के माल पर किया हाथ साफ




फ़राज़ अन्सारी

 बहराइच मे चोरो के हौसले बुलंद हैँ आये दिन चोरी की घटनाए सामने आ रही हैँ, जिससे बहराइच पुलिस के रात्रि गस्त के दावो की पोल चोरी की बढ़ती घटनाये खोल रही हैँ। सेंधकर काटकर घर में घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पीआरडी जवान के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी, जेवर व घर गृहस्थी के लाखों का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए। मामले में स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बीती रात्रि थाना रामगाँव इलाके के ग्राम टेपरहा के मजरा निवासी पी आर डी जवान संतोष यादव के घर मे चोरों ने सेंध काटकर घर मे रखे तांबे के बर्तन सहित नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । पी आर डी जवान के घर मे हुई चोरी की घटना से इलाके के लोगो मे दहशत फ़ैल गयी। वही इलाकाई पुलिस चोरी की घटना के बाद जाँच मे जुट गयी हैँ।

मनबढ़ चोरों ने पीआरडी जवान के घर में सेंध लगाकर  पुलिस के रात के गश्त की पोल खोल दी है, फिरहाल मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे