Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच: खेत से बरामद हुआ तेंदुए का शव, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

 


फ़राज़ अन्सारी

बहराइच: मुर्तिहा रेंज के लाल बोझा गांव में खेत के टीले पर आज सुबह तेंदुए का शव बरामद हुआ,मृत तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे ।आपको बता दें कि कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के वन्यजीवों पर आफत आ गई है। कहीं बाघ तो कहीं तेंदुआ अज्ञात कर्म से दम तोड़ रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज अंतर्गत लालबोझा गांव में स्थित खेत के टीले पर शनिवार सुबह एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरे धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। ऐसे में तेंदुआ पर किसी ने हमला किया है। या वह शिकारियों का शिकार हो गया। इसको लेकर चर्चा चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे