Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच पुलिस ने मंदिर में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपी को धर दबोचा,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी वारदात



फराज अंसारी 

बहराइच : भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में बुधवार की रात अराजक तत्व ने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दानपात्र को भी तोड़ दिया था पुलिस ने एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के माल गोदाम रोड और एचडीएफसी बैंक के निकट भगवान शिव का मंदिर स्थापित है। मंदिर में बुधवार देर रात को कुछ अराजक तत्व पहुंच गए। सभी ने भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इसके बाद एक मंदिर से दान पात्र भी तोड़ दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम खुलासे के लिए लगी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के निकट से थाना क्षेत्र के पोखरा पचपकडी गांव निवासी वशीर पुत्र रसूल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है।नशे की की लत को पूरा करने के लिए मंदिर से चोरी की और मंदिर में तोड़फोड़ की। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे