Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महाराज बलरामपुर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर स्टेट के वर्तमान महाराज जयेंद प्रताप सिंह आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होंगे । नील बाग पैलेस द्वारा 14 जनवरी को जारी जानकारी में बताया गया है कि रविवार को उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता प्रशांत भाटिया व गंगा सिंह द्वारा श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट क्षेत्र द्वारा दिए गए निमंत्रण पत्र को प्रदान किया गया । उन्होंने बताया कि बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि इतने बड़े व महान कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रण प्रदान किया गया है, जिसके लिए वह पूरे आयोजन समिति का आभार प्रकट करते हैं । महाराज जयेंद्र प्रताप की ओर से बताया गया है कि वह 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अवश्य शामिल होंगे । बताते चलें कि बलरामपुर जिले से अब तक चार लोगों को राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जाने के लिए आमंत्रण दिया जा चुका है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे