Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत इस्पात एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सोमवार को बलरामपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत तुलसीपुर देहात एवं विकासखंड बलरामपुर सदर के ग्राम मदारा में लाभार्थियों से संवाद करते हुए प्रमाण-पत्र वितरण किया। केन्द्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।


7 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब 2047 तक भारत देश एक विकसित देश होगा। भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां सिर्फ मोदी को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही हैं। जनता देख रही है कि देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी ही कर रहे हैं। मोदी ने कोविड के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देने का काम किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति भूख से न मरने पाए।


जी-20 में मोदी के नेतृत्व में आयोजित सफल कार्यक्रम से आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। मोदी जी के अगुवाई में भारत देश पूरे विश्व में पांचवे नम्बर पर आर्थिक देश के रूप में उभरा है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी व नानाजी देशमुख को बलरामपुर की जनता ने पहली बार संसद में भेजा था।




बलरामपुर का इतिहास गौरवशाली है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि से किसानों को एक आर्थिक शक्ति देने का काम किया है। भारत किसान प्रधान देश है। किसानों को बढ़ावा देना सरकार का उद्देश्य है। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर व पं. दीन दयाल उपाध्यय के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। पीएम मोदी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीब, पिछड़ों व महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। गरीबों को राशन, महिलाओं को गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ देकर लोगों को लाभांवित किया है। भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। आज महिलाएं किसी भी समय निडर होकर घर से बाहर निकल रही हैं।


इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, विष्णुदेव गुप्ता, सरदार परमजीत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, एमएलके कॉलेज प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, सहसंयोजक आपदा प्रबंधन विनय कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख गोविंद सोनकर, मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, शिव प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पाण्डेय, श्याम मनोहर तिवारी, अवधेश पाण्डेय, शेरावाली शुक्ला, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, एसपी केशव कुमार, बीडीओ सागर सिंह, डीडी कृषि नरेन्द्र सिंह, कई ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में लाभार्थी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे