Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया नमन




जनपद गोंडा मे 11 जनवरी को श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हवन पूजन करके उनको नमन, स्मरण, वन्दन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सर्व धर्म समभाव रखते हुए गीता, बाईबल, कुरान एवं गुरु ग्रंथ का पाठ किया गया। मुख्य यजमान प्राचार्य प्रो,रवींद्र कुमार पांडेय सपत्नीक के साथ पूरा महाविद्यालय परिवार हवन पूजन में सम्मिलित होकर भारत के लाल श्री लालबहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


ध्यातव्य है कि ये महाविद्यालय उन्ही के नाम पर स्थापित है और उन्ही के आदर्शोँ पर चल रहा है। शास्त्री जी की पुण्य तिथि पर महाविद्यालय परिवार ने शीत लहर को देखते हुए विद्यार्थियों की मांग पर छात्र कल्याण निधि से स्वैटर एवं महाविद्यालय द्वारा निर्धारित गणवेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव प्रबंध समिति उमेश शाह एवं सदस्य प्रबंध समिति संजीव छाबड़ा ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की भव्यता में योगदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे