Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद बृजभूषण शरण सिंह 14 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ श्री अयोध्या धाम की करेंगे परिक्रमा



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा । नवाबगंज क्षेत्र नंदिनी नगर महाविद्यालय से अगामी 14 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरन सिंह अपने 5000 समर्थकों साथ अयोध्या मे परिक्रमा करेंगे। सोशल मीडिया पर परिक्रमा मे शामिल होने को लेकर पोस्टर की भरमार है। नगर पालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्रांगण से अगामी 14 जनवरी को श्रीरामजन्म भूमि प्राकट्य महोत्सव पर बीते 70  साल से की जा रही परिक्रमा, इस बार भी भक्त और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस बार कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरन सिंह कैसरगंज रामकोट समिति के अध्यक्ष भी बने है। इस बार सांसद स्वयं अपने समर्थकों साथ 14 जनवरी को परिक्रमा मे शामिल होने के लिए इच्छुक लोगों से नंदिनी नगर महाविद्यालय प्रांगण मे आने अपील की है। जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा हैं। सांसद के करीबी नगर पालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह ने पोस्टर की पुष्टि कर बताया कि यह परिक्रमा बीते 70 सालो से हो रही है । इस बार यह परिक्रमा और भी खास है, सांसद कैसरगंज रामकोट समिति के अध्यक्ष बने है। नंदिनी नगर महाविद्यालय से करीब एक हजार लोग जो कि नवाबगंज से है, इस परिक्रमा मे करीब 5000लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे