Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नगर विकास मंत्री से मिले नपाप अध्यक्ष


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने नगर विकास एंव उर्जा मंत्री ए.के.शर्मा के लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर भेंट कर बलरामपुर नगर के विकास, सुंदरीकरण एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा किया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने 30 जनवरी को बताया कि नगर विकास मंत्री से किए गए चर्चा में बंधन योजना के अंतर्गत झारखंडी मंदिर स्थित अटल सरोवर के सुंदरीकरण एवं छठ पूजा स्थल के निर्माण, नगर के सभी रोडों के निर्माण,अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण, जल निकासी, बलरामपुर के हृदय स्थल वीर विनय चौराहे का समुद्रीकरण एवं निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। जिस पर माननीय मंत्री जी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे