Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...न्याय पंचायत गोंदीपुर में संकुल बैठक



अखिलेश्वर तिवारी
बलरामजनपद बलरामपुर मे महानिदेशक स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में मंगलवार को विकासखंड सदर के गोंदीपुर न्याय पंचायत में संकुल बैठक का आयोजन किया गया ।

30 जनवरी को जिले के सदर विकासखंड के गोंदीपुर न्याय पंचायत में संकुल बैठक निर्धारित एजेंडा के अनुसार किया गया । एजेंडा विंदु में 5 पॉइंट टूल किट पर आधारित चर्चा तथा निपुण भारत मिशन से संबंधित संचालित गतिविधियों पर चर्चा की गई । संकुल बैठक में प्राचार्य डायट हिफजुर्र्हमान द्वारा बलरामपुर ग्रामीण विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर में पहुंचकर बैठक का जायजा लिया गया और बैठक में प्रस्तुत एजेंडा बिंदु पर सभी शिक्षकों से जानकारी ली गई तथा एनएटी व निपुण भारत मिशन के बारे में सभी को मार्गदर्शन दिया गया । बैठक में न्याय पंचायत गोंदीपुर के सभी 15 विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे