Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...समय माता मंदिर पर खिचड़ी सहभोज



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के दोसा स्थित समय माता मंदिर पर रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभान मणि तिवारी ने भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।


28 जनवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा समय माता मंदिर पर आयोजित खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में शामिल लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस तरह के आयोजन समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम हुआ आचार्य चाणक्य हमारे आदर्श हैं। सभी को उनके वंशज होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के समय जो राम राज्य था, आज उसी की कल्पना को केंद्र व प्रदेश सरकार साकार कर रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी ने कहा की सहभोज आपसी एकता का संदेश देता है। आज समय है कि लोगों को अपने समाज के लिए एकजुट रहना चाहिए। कार्यक्रम के पूर्व भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, जिला अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, सेतु बंधु त्रिपाठी, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, डॉक्टर तुलसी दुबे, गोविंद त्रिपाठी, पतंजलि योग पीठ के अजय मिश्रा, अंबरीश तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे