Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज पुलिस में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 


पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक महिला को पीट दिया वहीं बीच-बचाव करने आई महिला की बेटी की पिटाई भी दबंगों ने कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर तीन सगे भाईयों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के धुसवा मजरा निवासी महिला शांती देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि शुक्रवार की शाम करीब 08 बजे गांव के ही विपक्षी इंद्रपाल, राम कृपाल और धर्मपाल पुत्रगण चंद्र भवन पुरानी रंजिश को लेकर मेरे घर आये और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे ।विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने लगे तब बीच कराने आई मेरी बेटी पूनम को भी मारे पीटे और जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर 03 सगे भाईयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे