Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:धार्मिक समितियां और संभ्रांत लोगों के बीच श्रीराम जन्म भूमि में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई चर्चा



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। 22 जनवरी श्रीराम जन्म भूमि में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर करनैलगंज नगर क्षेत्र में होने वाली तैयारी को लेकर एक बैठक नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अरुण वैश्य के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। जिसमें करनैलगंज क्षेत्र के सभी धार्मिक समितियां और संभ्रांत लोगों के बीच तैयारी पर चर्चा की गई। चर्चा में प्रत्येक घर पर श्री राम नाम के झंडे लगाने के साथ-साथ पांच सौ कट आउट और सौ से अधिक होर्डिंग प्रत्येक चौराहों पर करीब 40 फीट लंबी भगवान राम की होर्डिंग लगाने, पूरे नगर क्षेत्र में बिजली की झालरों एवं प्रत्येक मंदिर को सजावट करने के साथ-साथ 11 कुंतल लड्डू प्रसाद का वितरण करने, भगवान श्री राम की विशाल शोभायात्रा निकलने पर चर्चा की गई। जिसकी रूपरेखा तैयार करते हुए उस पर आने वाले व्यय को समितियां और नगर के संभ्रांत लोगों पर डाला गया। जो करीब छह लाख की लागत बताई गई। लागत की रकम को एकत्र करने के लिए टीम में बनाई गई है और करनैलगंज को छोटी अयोध्या के रूप में विकसित करके नए स्वरूप में लाने की योजना तैयार की गई। नगर के करीब पांच दर्जन मंदिरों को पूरी तरीके से सजाया जाएगा। नगर के प्रत्येक घरों में प्रकाश के लिए लोगों को जागरूक करके दीपावली का माहौल बनाने की तैयारी की गई। बैठक में अरुण वैश्य, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघानिया, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू मिश्रा, शिवकुमार बाथम, कन्हैया सोनी, आशीष गिरी, ठाकुर दिनेश सिंह, राजू रस्तोगी, विश्वनाथ शाह, संतोष कुमार पांडे, संतोष यज्ञसैनी, घनश्याम तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे