Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के पेंटर का बेटा बना राजस्व लेखपाल



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज, गोंडा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा घोषित अंतिम परिणाम में क्षेत्र के एक पेंटर के बेटे ने सफलता हांसिल की है।करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत जहांगीरवा के निवासी अमिताभ मिश्रा के सुपुत्र मयंक मिश्रा का चयन राजस्व लेखपाल के पद पर हुआ है। मयंक के पिता एक साधारण पेंटर हैं। मयंक जवाहर नवोदय विद्यालय गोंडा का टॉपर रहा है। घर में गरीबी के कारण बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद से घर पर रहकर पढ़ाई करके मयंक ने राजस्व लेखपाल का पद हांसिल किया है। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, ग्राम प्रधान राम प्रताप सिंह, योगाचार्य आदर्श मिश्र समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे