Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीषण ठंड में श्री राम चाय भंडारे में उमड़ी भीड़



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: पर्यावरण सेना एवं जन कल्याणकारी मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक सेवा अभियान के तहत विश्वनाथगंज रेलवे पुल के पास स्थित बाबा शिव शंकर धाम में श्री राम चाय भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।जन कल्याणकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आलोक तिवारी के नेतृत्व में सुबह से ही चाय वितरण का कार्यक्रम किया   और 22 जनवरी को श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दीप जलाने एवं भजन संकीर्तन हेतु जागरुक किया गया।कार्यक्रम के अगले चरण में 30 गरीब,वंचितों एवं असहाय बुजुर्गों को डा.रमेश अग्रहरी एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कंबल वितरित किए।इस मौके पर सामाजिक चिकित्सक डॉ रमेश अग्रहरी ने कहा कि पर्यावरण सेना पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रही है।उन्होंने कहा कि गरीब असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सामाजिक पर्यावरण बचाएं बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।सामाजिक पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जन कल्याण जरूरी है।इस मौके पर आचार्य अभिनेष,अरविंद कुमार सिंह ,रोहित तिवारी, रवि प्रकाश मिश्र,सुनील तिवारी,प्रकाश जायसवाल, नीरज तिवारी,अरुण सिंह (चिंटू),शेष कुमार,चंद्रभान पटेल,आदित्य सिंह,अरुण सिंह,अजय सिंह,श्याम नारायण गुप्ता एवं नमन कुमार तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे