Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर घर बाँटे अक्षत 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की लोगो से अपील



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोंडा : जनपद मे विभिन्न स्थानों पर विश्व हिन्दू परिषद पदाधिकारियों  ने शनिवार को घर घर अक्षत वितरण करते हुए लोगों से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की।

विहिप के जिला सह मंत्री रामशंकर शर्मा की अगुवाई में विहिप कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज ब्लाक के गोकुला, इंदरपुर तुलसीपुर फत्तेपुर कनकपुर में घर घर अक्षत वितरण किया। लोगों को पूजित अक्षत व राम मंदिर का चित्र तथा कार्यक्रम व मंदिर निर्माण संबंधित पत्रक दिया गया। लोगों से 22 जनवरी को धार्मिक उत्सव मनाने तथा रात्रि में घर घर दीप जलाने को कहा गया। विहिप जिला सहमन्त्री ने बताया कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है। विहिप के अशोक सिंघल सहित हजारों संतो रामभक्तो का संघर्ष सफल हुआ है। उन्होंने लोगों से 26 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन करने को कहा। इस अवसर पर आचार्य भोलेनाथ तिवारी विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा, विनोद कुमार गुप्ता रजनीश कुमार गुप्ता संजय गुप्ता कनकपुर प्रधान विपिन सिंह उमेश प्रताप सिंह गौरीशंकर गुप्ता ,गोकुला प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह,इंद्रपाल गुप्ता पप्पू सागर झिन्ना गुप्ता रामदेव यादव, अनुज सिंह, अभिमन्यु यादव,बंटी गुप्ता, राहुल सिंह, हरिश्याम साहू,आकाश सिंह,राकेश, साहिल आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे