Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फेसबुक के स्टेटस से पति के शादी का खुला राज, पहली बीवी ने दर्ज कराया मुकदमा



फराज अंसारी 

बहराइच:फेसबुक के पोस्ट व स्टेटस से बीवी को पति के दूसरे विवाह की जानकारी हो गई। इसके बाद बीवी ने पति समेत आधा दर्जन से अधिक ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत सहजनवा गांव के रहने वाले शाहरुख खान की बीवी सकीना ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई के फेसबुक अकाउंट के जरिए उसके पति के दूसरे विवाह की जानकारी पोस्ट व स्टेटस के जरिए हुई है।

क्या है पूरा मामला 

विवाहिता का आरोप है कि माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान देकर विदा किया था, वह अपने ससुराल में रहकर पत्नी धर्म का पालन करती थी। विपक्षीगण दहेज लोभी होने के कारण आए दिन  शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।  

बुलेट व नगदी की मांग

दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व पाँच लाख रुपया नकद  की मांग करते थे। आरोप है कि दहेज मांग पूरा नहीं होने के कारण भद्दी-भद्दी गालियाँ, लात, मुक्का, थप्पड़, से मार-पीट कर विपक्षियों ने बीते वर्ष 20 मार्च को दोपहर में घर से भगा दिया था तब कहा था कि बिना दहेज लिए मेरे घर आई तो जान से मार देंगे। 

रास्ते में मारपीट कर दिया तिलाक 

आरोप है कि विवाहिता अपने माता-पिता के गाँव तिलकपुर नहर के पास ही पहुँची थी, इसी दौरान विपक्षीगण व कुछ अनजान व्यक्ति महिंद्रा बोलेरो गाड़ी से आ पहुँचे और बोले इसे पकड़ ले चलो जान से मार देते हैं। जिससे ना रहेगा बॉस न बजेगी बाँसुरी। आरोप है कि विवाहिता को पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगे। जब वह नहीं बैठी तो विपक्षी मारने-पीटने लगे। हल्ला गुहार करने पर तिकलपुर गाँव के अन्य तमाम लोग आ पहुंचे, तब लोगों ने बीच बचाव कराया। फिर पति जबरदस्ती तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर विपक्षीगण के साथ भाग गया। मामले में विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ श्रावस्ती के गिलौला में मुकदमा दर्ज करवाया था।

फिर दर्ज हुआ मुकदमा

श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना अंतर्गत तिलकपुर की रहने वाली सकीना के शिकायती पत्र पर बहराइच के देहात कोतवाली पुलिस ने सहजना गांव के रहने वाले आरोपी पति शाहरुख खां पुत्र स्व० भूरे खां, सास गुलाबा, जेठ अनवर खा, देवर अशरफ खां, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली गुड़िया, हुसैनी और गुड़िया के देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे