Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:ट्रेन के चपेट में आने से 18 वर्ष के लड़की की मौत, मचा कोहराम



कृष्ण मोहन 

गोंडा:ट्रेन के चपेट में आने से लड़की की दर्दनाक मौत हो गई, लड़की के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हलधर मऊ चौकी क्षेत्र के नकही गांव के रहने वाले तीरथ राम कोरी पुत्र रामबहादुर की 18 वर्षीय पुत्री काजल जिसके कान से कम सुनाई पड़ता था, खेत देखने के लिए रेलवे लाइन पार करके जा रही थी, इसी दौरान किसी ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । आसपास के खेतों में गए लोगों ने लड़की ट्रेन के चपेट में आने के दौरान देख लिया। जिससे खेत में मौजूद लोग घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने लड़की की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित किया। जिससे घरवालों में कोहराम गया। रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर कटरा बाजार थाना अंतर्गत हलधर मऊ चौकी इंचार्ज मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए, मृतक के शव का पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

वही इस बाबत मृतक्का के पिता राम तीरथ ने हलधर मऊ चौकी प्रभारी को फौती सूचना उपलब्ध कराई है। लड़की की मौत से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

वही इस बाबत कटरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी, मृतका के पिता ने बताया कि युवती को कान से कम सुनाई पता था। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे