Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ड्रोन से उर्वरकों का छिड़काव बहुत आसान

 


 अर्पित सिंह 

गोंडा:इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड गोंडा के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक डॉक्टर डीके सिंह के निर्देशन में बुधवार को ग्राम सीरगौरा व मिर्जापुर परसन विकासखंड मनकापुर गोंडा के प्रगतिशील कृषको श्रीप्रकाश पांडेय व मेलाराम यादव के खेत में ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं सागरिका का छिड़काव गेहूं की फसल में किया गया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर पीके मिश्रा,डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान, डा.मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक,डॉक्टर ज्ञानदीप गुप्ता मत्स्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे । वैज्ञानिकों के तकनीकी मार्गदर्शन में उत्तम कुमार वर्मा प्रक्षेत्र प्रदर्शक इफको द्वारा छिड़काव कराया गया । डा.रामलखन ने बताया कि नैनो यूरिया का प्रयोग खड़ी फसल में नत्रजन की पूर्ति के लिए छिड़काव के रूप में किया जाता है । फास्फोरस तत्व की पूर्ति के लिए नैनो डीएपी का प्रयोग बीज शोधन में एवं खड़ी फसल में छिड़काव के रूप में किया जाता है । सागरिका दानेदार का प्रयोग खेत की तैयारी करते समय तथा सागरिका तरल का प्रयोग खड़ी फसल में छिड़काव के रूप में किया जाता है । सामान्य मशीन से छिड़काव करने पर नैनो यूरिया की चार मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी, नैनो डीएपी की चार मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी तथा सागरिका तरल की दो मिलीलीटर मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर फसल में छिड़काव किया जाता है । नैनो डीएपी से बीज शोधन करने एवं फसल पर छिड़काव करने से दानेदार डीएपी की आधी मात्रा में बचत की जा सकती है । नैनो उर्वरकों एवं सागरिका के प्रयोग से गेहूं की उपज में वृद्धि होगी तथा अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से निजात मिलेगी । दानेदार यूरिया एवं दानेदार डीएपी पर भारत सरकार द्वारा काफी अनुदान दिया जा रहा है । नैनो उर्वरकों के प्रयोग से सरकार को अनुदान देने की जरूरत नहीं होगी । देश समृद्ध होगा । मिट्टी के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा । ड्रोन का संचालन ड्रोन डेस्टिनेशन कंपनी दिल्ली के शगुन कुमार ड्रोन पायलट द्वारा किया गया । ड्रोन द्वारा एक एकड़ फसल के छिड़काव में मात्र आठ मिनट का समय लगता है । ड्रोन में पानी की टंकी मात्र 10 लीटर की होती है इससे एक एकड़ फसल में छिड़काव किया जा सकता है । ग्राम सीरगौरा में इन्द्रभूषण सिंह कार्यालय अधीक्षक एवं लेखाकार,विक्रम सिंह यादव चालक सहित प्रगतिशील कृषक युवराज यादव, रामसागर वर्मा, मेलाराम यादव, लालता प्रसाद यादव,अखिलेश आदि उपस्थित रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे