Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फावड़े से मारकर कर दी हत्या, ग्रामीणों में मचा हड़कंप



फराज अंसारी 

बहराइच:किसी बात को लेकर नाराज हुए युवक ने फावड़े से मार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर बाद बहराइच जनपद के नानपारा थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनपुर के मजरे भिनगापुरवा में एक्शन की युवक ने फावड़े से सिर पर मार कर बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जाता है कि चंदनपुर गांव के रहने वाले शहादत उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र अमीरे लोगों के घर-घर जाकर दैनिक उपयोग वाले लकड़ी की छोटी-छोटी वस्तुएं बनाकर बेचा करता था। आज वह अपनी दैनिक दिनचर्या अनुसार भिनगापुरवा गया था कि इसी बीच भिनगापुरवा गांव के रहने वाले कुलेराज उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र गुरुदीन ने किसी बात पर फावड़ा के एक ही हमले से शहादत का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वीभत्स घटना से ग्रामीणों में हड़कंप का मच गया। सूचना पर मृतक के रोते विलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे, जहाँ मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति परिजन सहित गांव से फरार है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। जिस पर पहुंची इलाकाई पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल व संवैधानिक कार्यवाही में जुटी है। वहीं घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे