Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:आग से जलकर 16 बकरियों की दर्दनाक मौत, दो झुलस कर घायल



अर्पित सिंह 

गोंडा:बीती रात अचानक आग लगने से 16 बकरियों की जलकर मौत हो गई, वही एक बकरी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। आग की लपटे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जैसे तैसे करके ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक 16 बकरियां काल के गाल में समा चुकी थी।

रविवार के मध्य रात्रि में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के मजरे मनसुखपुर गांव के रहने वाले जमील अहमद पुत्र शौकत अली की 16 बकरियां छप्पर में आग लगने से जलकर मौत के आगोश में समा गई।पीड़ित जमील अहमद ने बताया कि घर के कुछ ही दूरी पर छप्पर रख कर बकरियों को बांधने के लिए स्थान बनाया हुआ है।उसी में सभी बकरियों को प्रति दिन की तरह बांधा था। रविवार के रात में भोजन आदि के उपरांत परिवार वाले सो रहे थे इसी दौरान अचानक 12 बजे रात में मवेशियों के लिए बने छप्पर से आग की ऊँची लपटे दिखने लगी। आग इतनी तेज थी, कि खुद से काबू पाना मुश्किल था, इसलिए हल्ला गुहार मचाया गया। जिससे गांव वाले इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक छप्पर के नीचे बांधी 18 बकरियां में से 16 बकरियों की मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। वहीं दो अन्य बकरियां झुलस कर घायल हो गई हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है। 16 बकरियों के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मंजीत कुमार रावत जांच पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया जिसमें 16 बकरियों की मौत हो चुकी है। दो बकरियां झुलस कर घायल हुई हैं। छप्पर के साथ पीड़ित का चौकी, चारपाई भी जलकर खाक हो गया है। मृत हुई बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आग लगने से हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे