Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: अवैध रूप से संचालित अस्पताल छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग ने किया सील



बीपी त्रिपाठी 

गोंडा:गुरुवार के शाम छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील करते हुए भर्ती मरीजों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 300 मीटर की दूर स्थित हरैया झूमन गांव में सड़क के किनारे संचालित एसके जनता हॉस्पिटल में स्वास्थ्य टीम के अधिकारियों ने छापेमारी कर जांच पड़ताल किया। टीम के जांच में अधिकारियों ने अस्पताल को अवैध रूप से संचालित होते पाया, जिसके कारण अस्पताल को सील कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान जांच टीम के साथ इटियाथोक पुलिस मौजूद रही।जांच टीम को अस्पताल में चार महिला मरीज भर्ती मिली। जिसमे कुछ महिलाओं की नॉर्मल डिलेवरी हुई थी, और कुछ का ऑपरेशन किया गया था। सभी प्रसूताओं को एम्बुलेंस के जरिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग का अस्पताल पर कार्यवाही से आसपास के स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रतिष्ठानों के व्यवासियो में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम को अस्पताल व मेडिकल स्टोर अवैध रूप से संचालित होता मिला।जिससे जांच पड़ताल के बाद अस्पताल को सीज कर दिया।

वही इस बाबत एससीएमओ डॉक्टर आदित्य वर्मा ने यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था, यहां ओपीडी भी संचालित थी। मरीज के ऑपरेशन भी हो रहे थे, कोई भी डॉक्टर नहीं है, डॉक्टर का नाम पता कोई भी नहीं है, bst भी नही बन रही है। इसकी शिकायत पहले भी मिल रही थी। इनको 3 दिन पहले नोटिस भी दिया गया था, कि मरीजों को शिफ्ट कर दें, अस्पताल सीज करना है। इन लोगों ने कुछ नहीं सुना इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अस्पताल में चार मरीज मिले हैं। जिनका ऑपरेशन हुआ है, उनको शिफ्ट कराया जा रहा है। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था। हालांकि मामले में बताया जा रहा है कि ऑनलाइन अप्लाई कर दिया गया है लेकिन जब तक लाइसेंस नहीं मिल जाता है, तब तक मेडिकल स्टोर संचालित नहीं कर सकते हैं। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।

इस दौरान एसीएमओ डॉ आदित्य वर्मा, एसडीएम श्याम कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार, डॉ अभिषेक वर्मा, बीपीएम एसपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे