Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में राम मंदिर बनने के उपलक्ष में सैकड़ो जरूरतमंदों को बांटा कंबल



वासुदेव यादव

अयोध्या में रामलला का भव्य दिव्य मंदिर बनने के उपलक्ष में समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर आज तिहूरा  मांझा में आज सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया गया और खुशियां प्रकट किया गया।  इस दौरान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने जनतंत्र टीवी से कहा कि बरसों संघर्ष के बाद भगवान राम लला का मंदिर अयोध्या में बना है। इसी उपलक्ष्य में आज जरूरतमंदों को दीन दुखियों को सैकड़ो कंबल का वितरण किया गया है । उन्होंने कहा है कि हमारी संस्था 50,000 हजार कंबल वितरण करेगी ।जिसका श्री गणेश आज अयोध्या विधानसभा के तिहूरा माझा से आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब भगवान राम ललॉ अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो सभी राम भक्तों को लड्डू प्रसाद का वितरण कराया जाएगा ।उसकी तैयारी चल रही है। इस मौके पर ग्राम पंचायत तिहूरा माझा के प्रधान रामकरन यादव, संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, जिला प्रभारी मो.जाबिर खान, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, सोमई निषाद, रमेश निषाद, हृदय राम, दयाशंकर, भुनने भगत, कन्हैया गौड़, ओपी यादव , तकदीर अली आदि अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे