Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैलाश अध्यक्ष महेंद्र बने महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न

 


अर्पित सिंह 

गोंडा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को टाउन हॉल में चुनाव अधिकारी तेज प्रताप सिंह अंचल श्रीवास्तव और रघुनाथ पांडे की देखरेख में जिला कार्यकारिणी और चारों तहसीलों को मिलाकर 31 पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष  राहुल तिवारी सदर तहसील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष यू0पी0 मिश्रा जिला वरिष्ठ मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह, आरपी सिंह मनकापुर, प्रदीप गुप्ता तरबगंज,श्याम प्रकाश तिवारी कर्नेलगंज सभी उपाध्यक्ष,पंडित श्याम त्रिपाठी तरबगंज,सुधांशु गुप्ता मनकापुर,ज्ञान प्रकाश मिश्रा कर्नेलगंज,राजू मौर्य सदर तहसील सभी जिला मंत्री,प्रचार मंत्री विजय बहादुर तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद श्रमजीव पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहां कि सदस्यों के अपार स्नेह के चलते वह 34 वीं बार संगठन के अध्यक्ष बने हैं। इसके लिए संगठन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। 



उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीसरे वर्ष पूरे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है। ताकि संगठन की पारदर्शिता बनी रहे। शहर के टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन जांच पड़ताल की प्रक्रिया 12 बजे से 12:30 तक तथा किसी भी नामांकन पर आपति के लिए 12:30 से 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। नाम वापसी का समय 1:00 बजे से 1:30 तक रहा। मतदान प्रक्रिया 2:15 से चुनाव संपन्न होने तक निर्धारित की गई थी। 31 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जबकि मनकापुर मंत्री पद पर अशफाक आलम और संजय कुमार वर्मा को 10-10 मत मिले। मतो के बराबर होने की दशा में सर्वसम्मत से महिला पत्रकार चंदा नारायण राव द्वारा सिक्का उछाल कर टेल और हेड तरीके से अशफाक आलम को मंत्री पद पर विजई घोषित किया गया। इसी क्रम में चारों तहसील कार्यकारी का चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें सदर तहसील में अध्यक्ष ओमचंद शर्मा , तरबगंज तहसील से अध्यक्ष जटाशंकर सिंह उपाध्यक्ष प्रदीप यादव,मंत्री विजय कुमार शुक्ला,कोषाध्यक्ष मोहम्मद गनी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनकापुर तहसील से शोभनाथ पांडे अध्यक्ष, अशफाक आलम मंत्री,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा निर्वाचित हुए। कर्नलगंज तहसील से अध्यक्ष लखनलाल शुक्ला उपाध्यक्ष मणिकांत तिवारी मंत्री डॉ चंद्रशेखर पांडे कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी जीते हुए प्रत्याशियों ने जिले के कोने-कोने से आए पत्रकार बंधुओ के आभार प्रकट किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे