Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दुर्घटना कर फरार हुए ट्रैक्टर ट्राली को सीतापुर जनपद से किया बरामद



थानाध्यक्ष ने ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर शुरू की कार्रवाई

कमलेश

खमरिया खीरी:गुरुवार को थाना खमरिया क्षेत्र में कोचिंग से घर जा रही बहनों को रौंद कर भागे ट्रैक्टर ट्राली को 24 घंटे के अंदर खमरिया थानाध्यक्ष ने सीतापुर जनपद के लहरपुर से बरामद कर बड़ी क़ामयाबी हासिल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गुरुवार को खमरिया थाना क्षेत्र के बसढ़िया खमरिया मार्ग पर कोचिंग से घर जा रही दो सगी बहनों को रौंदकर भागे ट्रेक्टर ट्राली को थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसी जनपद सीतापुर के क़स्बा लहरपुर से 24 घंटे के अंदर बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुई ट्रेक्टर ट्राली जिसका नम्बर यूपी 34 बीएफ 5218 था को लहरपुर से बरामद कर लिया गया है। वाहन को सीज कर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। बताते चले कि गुरुवार को क़स्बा खमरिया में कंपटीशन कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर जा रही ऐरा निवासी सगी बहने ममता व महिमा को इसी ट्रेक्टर ट्राली ने रौंद दिया था। जिसमें छोटी बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी व बड़ी बहन का इलाज जिला मुख्यालय पर चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे