Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा सवाकन धाम की टीम को मिला विजेता का खिताब



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़। अंर्तजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा सवाकन धाम की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। सांगीपुर ब्लाक के रेहुआ लालगंज स्थित बापू इंटर कालेज के मैदान में मंकर संक्रांति पर दो दिवसीय मेले में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में आधा दर्जन टीमों ने रोमांचक प्रदर्शन किया। फाइनल के मुकाबले में बाबा सवाकन धाम तथा जीआईसी सांगीपुर के बीच रोमांचक मैच हुआ। सवाकन धाम की टीम ने आठ अंक से विजेता खिताब हासिल कर लिया। पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व किट प्रदान किया। उन्होने कहा कि खेल से शारीरिक विकास व सद्भावना को मजबूती मिलती है। प्रतियोगिता में अक्षयवर सिंह ने रेफरी तथा राजेश सिंह ने स्कोरर व जितेन्द्र सिंह ने कमेंट्रेटर की सराहनीय भूमिका निभाई। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह बघेल, विनोद सिंह, सोनू आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे