Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:छुटटा मवेशियों से तंग ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने समाधान दिवस में अफसरों को घेरा



एसडीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाकर माहौल को कराया शांत

अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। छुटटा मवेशियों से खेती को हो रहे नुकसान से पीड़ित ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को उबाल लिए हुए दिखाई पड़ा। लालगंज तहसील के पुरवारा गांव से सैकडो की संख्या में किसानों व महिलाओं का जत्था दोपहर अचानक तहसील आ पहुंचा। छुटटा मवेशियों से फसल नुकसान को लेकर आक्रोशित ग्रामीण तहसील परिसर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग के समर्थन में अधिवक्ताओं को भी सुर में सुर मिलाते देखा गया। इसके बाद नाराज ग्रामीण व महिलाएं समाधान दिवस में पहुंच गयी। सैकड़ों की तादात में विरोध प्रदर्शन करने वालों का जत्था देख अफसर भी कुछ देर के लिए आवाक रह गये। वहीं समाधान दिवस में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। एसडीएम लालधर सिंह यादव ने आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में गांव के भोलानाथ तिवारी, चंद्रकेश सरोज, दीपक पाण्डेय, अशोक कुमार, अनिल चौरसिया, जमुना सरोज, मझिला, रानी, चंद्रकला, बड़का आदि का कहना है कि छुटटा जानवर रात में उनकी फसल चर ले रहे हैं। इन मवेशियों को गोशाला भेजवाए जाने का कोई प्रबन्ध नहीं किया जा रहा है। छुटटा मवेशियों से परेशान धारूपुर के अधिवक्ता अजय शुक्ला, तपन पाण्डेय, हरकेश पटेल ने भी एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा है कि सप्ताह भर से आदेश के बावजूद रामपुर संग्रामगढ़ के खण्ड विकास अधिकारी उनके गांव में घूम रहे छुटटा मवेशियों के झुण्ड को गोशाला नहीं भेजवा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे