Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:महिला सिपाही से मांगी एक लाख रुपए की रंगदारी, जान से मारने की धमकी



गोंडा:दबंग के हौसले इस कदर बुलंद है कि उसने महिला सिपाही से ही लाख रुपए की रंगदारी मांग डाली, रंगदारी न देने पर महिला सिपाही को जान से मारने की धमकी भी दे दी। जिससे महिला सिपाही परेशान व हलकान हो गई। मामले में महिला सिपाही ने  पुलिस में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद से जुड़ा हुआ है। दबंग ने महिला सिपाही के मोबाइल पर पहले मैसेज किया, उसके बाद व्हाट्सएप के जरिए कॉल करते हुए  कहा कि उसके पास महिला आरक्षी का कोई वीडियो मौजूद है। उसके एवज में एक लाख रुपए की मांग कर डाली। दबंग यही नहीं रुका, बार-बार वीडियो कॉल करके महिला सिपाही को परेशान करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

गोंडा जनपद के एक थाना में तैनात महिला आरक्षी ने  पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि 15 जनवरी को लगभग दस बजे एक अज्ञात नंबर से मेरे निजी नंबर पर एक मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर कई बार फोन किया। आरोपी ने पहली बार के फोन काल में अपना नाम रोहित व दूसरी बार के काल में अपना नाम मोहित बताया। महिला आरक्षी का आरोप है कि आरोपी ने बताया है कि उसके पास मेरा कोई वीडियो है। उसी वीडियो की धमकी देकर बार बार मुझे वीडियो कॉल कर रहा है। महिला आरक्षी ने यह भी कहा है कि आरोपी मुझसे भी एक लाख रूपए की मांग कर रहा है। मुझे बार बार लखनऊ बुला रहा है। जिसकी ऑडियो रिकर्डिंग भी पीड़िता सिपाही के पास मौजूद है। पैसा न देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी पीड़िता को बार बार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। जिसके कारण वह सुचारू रूप से कार्य सरकार नही कर पा रही है।

वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है, जांच की जा रही है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे