Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने सनी देवल को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला



अर्पित सिंह 

गोंडा:मनकापुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को शादी करने के लिए भगा ले जाने के आरोपी सनी देवल को पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत मनकापुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एक लड़के का पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम प्रसंग इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ में भाग जाने की योजना बना ली।इसके बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व गांव का प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर शादी करने का झांसा देकर फरार हो गया। सुबह जब घर में लड़की नहीं मिली तब घर वाले परेशान होकर आसपास में खोजना शुरू किए। इस दौरान गांव के युवक का उसके लड़की के साथ प्रेम प्रसंग की बातें पता चल गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सनी देवल शादी करने के नियत से नाबालिक लड़की को एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर मनकापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, लेकिन आरोपी पुलिस से आंख मिचौली खेलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद मनकापुर पुलिस ने आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के रवाना किया।

पीड़ित पिता का आरोप

मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री को मेरे पडोस के शनि देवल पुत्र रामचरन प्रजापति  ने शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर 6 जनवरी की रात्रि मे भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता न चलने पर सूचना को आया हूँ।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल अभय राव और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने आरोपी सनी देवल पुत्र रामचरन प्रजापति को बल्लीपुर गांव के पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।






Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे