Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:समरसता भोज के साथ हुआ कंबल वितरण



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के खरगुपुर गांव स्थित बाबा कुट्टी मंदिर पर ब्रहस्पतिवार को वार्षिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। समरसता भोज के साथ कंबल वितरण भी किया गया।खरगूपुर में स्थित प्राचीन स्थल बाबा कुट्टी पर बुधवार को सीताराम नाम संकीर्तन आयोजित किया गया। ब्रहस्पतिवार को पूर्णआहुति के बाद बजरंगदल विभाग संयोजक शारदा कांत पांडेय ने 300 लोगों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समाज के लिए कुछ ना कुछ करना चाहिए। एक दूसरे का सहयोग करने से समाज मज़बूत होता है। शाम को मंदिर प्रांगण में समरसता भोज आयोजित किया गया। इस मौके पर महेंद्र कश्यप रिंकू बाबा,संतोष पांडेय, अन्नू मिश्रा,पं सुनील पांडेय, बागेश पांडेय, कप्तान पांडेय, अमित सिंह, विक्रांत वर्मा, पिंटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे