Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज :धार्मिक स्थलों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा ।क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर एडीओ पंचायत रविप्रकाश मिश्रा की अगुआई चलाया गया स्वच्छता अभियान सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सहित तमाम कर्मचारी रहे सोमवार को मौजूद।

मिली जानकारी अनुसार श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार के निर्देश पर सभी मंदिरों पर साफ-सफाई किया जाना है इसी कडी मे 14 जनवरी को मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने नगर के कालीकुंड मंदिर पर कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं झाडू लगाकर किया था सोमवार को एडीओ पंचायत रविप्रकाश मिश्रा की अगुआई मे नगर श्रीसिद्वेश्वर नाथ मंदिर कटरा कुटी मंदिर सहित आधा दर्जन मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को लेकर एडीओ पंचायत ने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर मंदिरों आदि विभिन्न देवालयों पर साफ सफाई 21 जनवरी तक किया जा रहा है इस काम के लिए सफाईकर्मचारी संघ के सभी सदस्यों को लगाया गया है इस मौके पर ब्लाक के कर्मचारी कमलेश पांडेय सफाईकर्मचारी संघ ब्लाक अध्यक्ष मस्तराम यादव रामचंद मौर्या देवप्रकाश महाराजा राम संत कुमार यादव रामकुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे