Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:अतिक्रमण पर गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा)क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के सामने अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर वर्षो से अतिक्रमण कर गृहस्थी बसा कर जीवन-यापन कर रहे 03 लोगों की गृहस्थी पर बुधवार की शाम लोकनिर्माण विभाग का बुलडोजर गरजा। लोकनिर्माण विभाग ने दुर्गागंज गांव के सामने अयोध्या-गोंडा राजमार्ग की पटरी पर वर्षो से छप्पर डालकर रह रहे मालती देवी पत्नी बांकेलाल, राजकरन और महावीर को पूर्व में विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। बुधवार को लोकनिर्माण विभाग प्रथम के अवर अभियंता अमरनाथ की अगुवाई में पंहुची विभाग की टीम ने अतिक्रमण कारियों के आशियाने पर बुलडोजर चलवाकर कब्जा खाली करा दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे